बागपत, जून 17 -- नगर में व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या के मामले में फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारी का परिवार दहशत में है। हालांकि उनकी सुरक्षा में घर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 11 साल पहले हुई भाई कपिल की हत्या का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर वरूण लुहारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नौ जून को व्यापारी सोहनलाल और उसके बेटे विकास की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे वरूण लुहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। व्यापारी पक्ष से मृतक के भाई राजेश ने वरूण लुहारी, बाबूराम, करूण, मोंटू और जयंत उर्फ गोलू को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर वरूण की हत्या में उसके ताऊ प्रमोद ने दीपक और राजेश व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सूरज कुमार रा...