बडौत गोलीकांड: जेल में बंद मास्टर बाबू राम से मिलने पहुंचे छपरौली विधायक
बागपत, जून 17 -- व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या के आरोप में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी के पिता रिटायर्ड शिक्षक बाबूराम से मिलने छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार बागपत जेल पहुंचे। मुलाकात करने के बाद उनका जेल के मेनगेट से बाहर आने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 11 साल पहले भाई कपिल की हत्या का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर वरूण लुहारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नौ जून को व्यापारी सोहनलाल और उसके बेटे विकास की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे वरूण लुहारी की भी पिटाई और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- बडौत गोलीकांड: दहशत में व्यापारी का परिवार, दुकानें बंद, कारोबार चौपट व्यापारी पक्ष से मृतक के भाई राजेश ने वरूण लुहारी, बाबूराम, करूण,मोंटू और जयंत उर्फ गोलू को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.