बागपत, मई 15 -- बड़ौत। सीबीएसई द्वारा गत दिवस इंटरमीडिएट का परीक्षा फल घोषित किया गया। जिसके बाद गुरुवार को नगर के विद्यालयों में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। माउंट लिट्रा जी स्कूल की छात्रा विदुषी 98.8, जयसिंह ने 93.6, भावना तोमर ने 92.6, ऋषिका मलिक ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों को सम्मानित कर हौसला अफजाई की गई। सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल के आर्यन ने 92.6, सुभांसी 91.2, उत्कर्ष भारद्वाज 90.4, नेहा खोखर 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की मेधावी रहे। समाजसेवी अनुराग जैन, निदेशिका चारू जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने मेधावियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- 12वीं में शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण लॉर्ड महावीरा अकादमी में विद्यालय का रि...