चम्पावत, जनवरी 28 -- चम्पावत के बडोली और कोट अमोड़ी में गुलदार की दहशत बनी हुई है। बडोली गांव में बीते एक सप्ताह में गुलदार ने छह बकरियों को निवाला बना लिया। इधर कोट अमोड़ी गांव में आए दिन गुलदार नजर आ रहा है। चम्पावत के तल्लापाल बिलौना के गांवों में गुलदार की दहशत है। बडोली निवासी जय दत्त, नवीन चंद्र आदि ने बताया कि गुलदार ने बीते एक सप्ताह में छह बकरियों और एक कुत्ते को निवाला बनाया है। उन्होंने बताया कि गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। इधर कोट अमोड़ी, संदर्का, जौरका, लेक अमोड़ी, चमठोला, बगेला आदि गांवों में भी लंबे समय से गुलदार दिखााई दे रहा है। ग्रामीण दिनेश भट्ट, प्रकाश भट्ट, जगदीश चंद्र, कैलाश भट्ट आदि बताया कि एक पखवाड़े पूर्व कोट अमोड़ी में गुलदार ने बकरी को निवाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.