एटा, अप्रैल 12 -- भारतीय वैश्य महासभा की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मई माह में आयोजित होने वाले भव्य प्रथम युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन' एवं सम्मान समारोह, की रूपरेखा तैयार करना। यह कार्यक्रम 9 एवं 10 मई को आयोजित किया जाएगा। अवागढ़ में हुई बैठक में बताया गया कि दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रमुख अतिथि मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं जिले के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक महेश चंद गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने समाज की एकता पर बल देते हुए आयोजन की सराहना की। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे एटा, कासगंज आदि जिलों का सघन दौरा किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि छोटे कस्बों ने आज शहरों ...