बडालू के सूरज को मिली पीएचडी की उपाधि
पिथौरागढ़, अगस्त 11 -- संतोष, पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की ओर से बड़ालू निवासी सूरज जोशी को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। सूरज जोशी ने शोध निर्देशक डॉ. शंकर मंडल और सह-निर्देशक डॉ. मुकेश सामंत के निर्देशन में हिमालयी पौधों से प्राप्त संभावित एंटी-कैंसर, एंटी-वायरल और एंटी-डायबिटिक फाइटोकेमिकल्स विषय पर शोध कार्य किया। सूरज ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता नीमा जोशी, असम राइफल्स से सेवानिवृत्त पिता पूरन चंद्र जोशी, पत्नी हेमा जोशी, बहनों व अपने शिक्षकों को दिया। सूरज की इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान व भाजपा जिला महामंत्री दिवाकर दत्त जोशी सहित अन्य ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- एसएसजे और मिशन पुराण फाउंडेशन के बीच करार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.