रांची, मार्च 30 -- नामकुम, संवाददाता। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के बड़ाम रिंग रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टाटीसिलवे थाना प्रभारी हंसे उरांव ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे रामपुर से टाटीसिलवे की ओर आ रहा ट्रक रांग साइड से तेज गति से आ रहे ट्रेलर से आमने-सामने टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक केबिन में फंस गए। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे चालकों को बाहर निकलवाया।घायल को इलाज के लिए भेजा गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मृत ट्रेलर चालक की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.