बडाबाम्बो में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
सराईकेला, मई 15 -- खरसावां। खरसावां प्रखंड अंतर्गत बडाबाम्बो क्षेत्र में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई जगह पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब साढे चार बजे खरसावां और बडाबाम्बो क्षेत्र में आसमानी बिजली और आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इसी क्रम में खरसावां के बडाबाम्बो निवासी शंभु महतो के घर पर एक विशाल पीपल का पेड गिर पड़ा। पेड़ गिरने से घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- रात आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई घरों के उड़े छप्पर हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद परिवार के सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.