बड़ अमावस्या पर हुई अक्षय वट की परिक्रमा, पूजा अर्चना
मुजफ्फर नगर, मई 17 -- मोरना तीर्थनगरी शुकतीर्थ में बड़ अमावस्या के पावन पर्व पर आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम रहा। दूर-दराज के जनपदों और स्थानीय क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पतित-पावनी मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। वहीं, वट सावित्री का व्रत रखने वाली बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने अक्षय वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वट वृक्ष की परिक्रमा कर उसके चारों ओर सूत का धागा बांधा और दीपक जलाकर अपने सुहाग की लंबी आयु और रक्षा की कामना की।शनिवार को तड़के से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। गंगा मैया के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने स्नान किया और सूर्य देव को अर्घ्य देकर दान-पुण्य किया। यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत पर कड़ा धाम में उमड़ी महिलाओं की आस्था स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.