बड़ौली में किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी नेता
फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद के गांव बड़ौली में पिछले चार माह से अपने मकानों को बचाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों के बीच रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जल्द समाधान निकालें, ताकि 450 मकानों को उजड़ने से बचाया जा सके। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में तीन-तीन मंत्री होने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि किसानों को उजाड़ने से बचाने का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक माह में समाधान नहीं हुआ तो शांतिपूर्ण तरीके से महापंचायत और बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें देशभर के कांग्रेस नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में ऐसे मामलों में हजारों लोगों को उजड़ने से बचाया गया था। इस दौरान धरने की अध्यक्षता वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.