वाराणसी, मार्च 1 -- रामेश्वर (वाराणसी)। जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार में रविवार को होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से सड़क किनारे एक स्थान पर पारंपरिक रूप से होलिका दहन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी उसी स्थान पर होलिका स्थापित की गई थी। सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण कार्यदायी संस्था ने जेसीबी से होलिका हटाकर बगल में फेंक दिया। इस पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर नायब तहसीलदार दीपाली मौर्य पहुंचीं। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद समाधान निकाला गया। तय हुआ कि इस वर्ष होलिका दहन परंपरागत स्थान पर ही किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...