पीलीभीत, जून 12 -- पीलीभीत। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) में संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष कदम उठाया गया है। संस्थान परिसर में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन, सिक्योरिटी अलार्म और स्मोक डिटेक्टर सिस्टम का भव्य उद्घाटन किया गया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नाबार्ड के डीडीडीएम सीपी त्रिवेदी, वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं कार्यक्रम समन्वयक (प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर) अभिनव सहगल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने नई सुरक्षा प्रणाली का विधिवत उद्घाटन किया गया। नाबार्ड के डीडीएम ने संस्थान की पहल की सराहना की। उन्होंने वहां मौजूद आरसेटी स्टाफ और संकाय सदस्यों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी को प्रेरित (मोटिवेट) करते हुए कहा कि एक सुरक्षित और आधुनिक वातावरण में कार्य करने से सं...