बड़ौत शूटआउट : गोलीबारी में घायल रोहित की हालत में सुधार
बागपत, जून 12 -- बड़ौत। बड़ौत के चर्चित गोलीकांड में जहां व्यापारी सोहनलाल, उनके पुत्र विकास और हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की मौत ने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं इस खूनी घटनाक्रम में एक निर्दोष युवक रोहित भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। अब उसके परिजन मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली बस स्टैंड के निकट उस समय सनसनी फैल गई थी जब हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर टेंट कारोबारी सोहनलाल और उनके पुत्र विकास पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इस हमले में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद युवक रोहित सैनी पुत्र तेजराम निवासी शांतिनगर पट्टी चौधरान भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.