बड़ौत में व्यापारी हत्याकांड पर जताया रोष
सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित की गई, जिसमें बड़ौत में हुए व्यापारी एवं उनके बेटे की निर्मम हत्या की घटना पर गहरा दुख, आक्रोश और चिंता व्यक्त की गई। व्यापारियों ने कहा कि यह घटना केवल एक व्यापारी पर हमला नहीं, बल्कि पूरे व्यापारी वर्ग की सुरक्षा और विश्वास पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महानगर महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि बढ़ते अपराधों के कारण व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पुनीत चौहान, सुधीर मिगलानी, संजय भसीन, अशोक छाबड़ा, राजीव मदान, राजकुमार विज, दीपक खेड़ा, अनुभव शर्मा, कुबेर नरूला, विनीत चौहान, नीरज जैन और मुकेश धनकर आदि रहे। यह भी पढ़ें- बड़ौत में व्यापारी हत्याकांड पर जताया रोष यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.