बागपत, मार्च 7 -- बड़ौत। शनिवार को नगर पालिका परिसर में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 154 करोड़ 64 लाख रुपए का बजट पेश कर लगभग 149 करोड रुपए खर्च कर विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया। पीएम स्वनिधि योजना तथा मुख्यमंत्री नव सृजन योजना से लगभग 26 करोड़ तथा 15 वां वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत अनुदानों से लगभग 65 करोड रुपए आय होने की संभावना। नगर पालिका अध्यक्ष बबीता तोमर की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। उनकी अनुमति से अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने बजट पेश किया। लिपिक अमित कुमार ने बोर्ड के समक्ष बजट को पढ़कर सुनाया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 का कुल बजट व विकास कार्यों की कार्य योजना पेश की गई। पेश किए गए बजट के अनुसार प्रस्तावित वैसे आए अधिक रही। बैठक में आय के संभावित स्रोतों का विवरण दिया गया। साथ ही साथ व्य...