बागपत, जुलाई 10 -- बड़ौत। नगर के चर्चित व्यापारी पिता-पुत्र हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो रहे वरुण लुहारी की ईंट-पत्थरों से पिटाई करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर ली। नगर की दिल्ली रोड पर तहसील के पास 9 जून की शाम व्यापारी सोहनलाल और उसके बेटे विकास की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे वरुण लुहारी की मृतक पिता-पुत्र के पक्ष के लोगों ने पिटाई कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसे गोली मारने का वीडियो वहां खड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या में व्यापारी पक्ष से मृतक के भाई राजेश ने वरुण लुहारी, बाबूराम, करुण ,मोंटू और जयंत उर्फ गोलू को नाम...