बड़ौत गोलीकांड: वरुण लुहारी का हत्यारोपी बागपत से गाजियाबाद की डासना जेल में शिफ्ट
बागपत, जुलाई 23 -- बागपत। बड़ौत में टेंट व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या के बाद हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की हत्या के आरोपी दीपक उर्फ दीपू को बागपत जेल से गाजियाबाद जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। परिजनों द्वारा बागपत जेल में हमले की आशंका जताए जाने के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया। दरअसल, गत नौ जून को बड़ौत शहर में टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अंजाम देकर भागते समय बदमाश वरुण निवासी लुहारी की भी मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड़ को लेकर बड़ौत कोतवाली पर दो मुकदमे दर्ज हुए थे। एक मुकदमा व्यापारी के परिजनों ने दर्ज कराया था, जिसमें वरूण लुहारी के पिता समेत कई आरोपी जेल भेजे जा चुके है। वहीं, दूसरा मुकदमा बदमाश वरुण लुहारी के परिजनों ने दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.