बड़ोखर, कालिकन बस्ती पानी के लिए बेहाल
गंगापार, जून 9 -- कोरांव/गिरगोंठा हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत बेलहट में अटल आवासीय विद्यालय के पास बसी बस्ती और इसी गांव का मजरा हरियरी पेयजल समस्या से काफी परेशान है। इस बस्ती के लोग विद्यालय के बगल लगे एकमात्र सबमर्सिबल से लाइन लगाकर पानी भरते हैं। दोपहर के समय जब किसी घर में पानी की कमी हो जाती है तो समस्या और बढ़ जाती है।इस ग्राम पंचायत के प्रधान रमाकांत सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने 5 साल के कार्यकाल में पीने के पानी की समस्या को प्राथमिकता के साथ दूर करने का प्रयास किया, जहां पानी नहीं पहुंच रहा था वहां टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है फिर भी कहीं-कहीं समस्या हो जाती है। इसी तरह तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बड़ोखर के कालिकन मंदिर के पास बसी अल्पसंख्यक समुदाय की बस्ती के साथ-साथ दलितों की बस्ती में भी पानी की समस्या है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.