पूर्णिया, मई 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बड़ों के बीच विवाद में बच्चों की जान पर आफत आ गयी है। एक पखवाड़े में जिले के दो थाना क्षेत्रों में दो बच्चों की हत्या ने लोगों की चिन्ता बढ़ाई है। सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम खेत में मिले शव के मामले में परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि अमौर थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल को खेत से बरामद बच्ची की लाश में अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण भनक मिली है। जिसके बाद मामले में बच्ची के अपने एक रिश्तेदार पर पुलिस के शक की सुई घुमने लगी है। पुलिस को मिली जानकारी का थोड़ा भी सच्चाई से वास्ता रहा तो मामले में चैंकाने वाली बात सामने आएगी, ऐसा पुलिस का दावा है。 यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर व नौतन में हुए हत्याकांड में दो ...