अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़। गैस की किल्लत से हर कोई परेशान है। होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई कारोबारी से लेकर स्ट्रीट वेंडर समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन अलीगढ़ में अभी तक गैस संकट से किसी होटल, रेस्टोरेंट व बड़े फूड संस्थान के बंद होने की खबर नहीं हैं। बड़े फूड हाउस व होटलों के पास एक सप्ताह का कोटा है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर चैंबर में लगे हुए हैं। इससे उनका काम चल रहा है। इस बीच कोयले की भट्ठी पर काम को और बढ़ा दिया है। इससे एक से अधिक सप्ताह तक बिना सिलेंडर मिले भी काम चल जाएगा। लेकिन इसके बाद संकट होगा। हैबिटेट सेंटर समेत कई स्थानों पर बड़े होटल व रेस्टोरेंट हैं, जिनके पास अभी गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है और वर्तमान में काम भी चल रहा है। किसी ने समोसा तो किसी ने ढोकला बनाना बंद कर दिया कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने का असर हलवाई की दुका...