नई दिल्ली, मार्च 24 -- Manipal Health ipo news: हेल्थकेयर सेक्टर में एक और कंपनी आईपीओ लॉन्च करने की योजना बनाई है। जानकारी के मुताबिक भारतीय हॉस्पिटल चेन मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज ने अपने आईपीओ के लिए डॉक्युमेंट दाखिल किए है। इस दस्तावेज में कंपनी ने कहा कि वह शेयरों के नए इश्यू के माध्यम से 852.24 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना बना रही है। टेमासेक समर्थित इस अस्पताल चेन के मौजूदा निवेशक इसके ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के अनुसार 43.2 मिलियन शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं। मणिपाल हेल्थ ने आईपीओ के आकार के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है लेकिन आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग बकाया ऋणों के री-पमेंट और सह्याद्री हॉस्पिटल्स के अधिग्रहण के लिए करने की योजना बना रही है। मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक निवेश बैंक कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल,...