प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। संगम तट के समीप बड़े हनुमान मंदिर में चोरों व उचक्कों का आतंक बढ़ गया है। दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं से आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही है। अल्लापुर के एक परिवार की महिला के सोने की चेन और युवक का पर्स चोरी होने की शिकायत मिली। दारागंज पुलिस एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।अल्लापुर निवासी अमर मिश्रा की तहरीर के मुताबिक, वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ 16 जून सुबह बड़े हनुमान मंदिर बंधवा दर्शन करए गए थे। दर्शन के लिए लाइन में पूरा परिवार लगा था। इसी बीच उनकी पत्नी कृति मिश्रा के गले से करीब 19 ग्राम सोने की चेन और भाई आशीष मिश्रा की जेब से पर्स चोरी हो गई। पर्स में जरूरी दस्तावेज, आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, एटीएम आदि थे। दारागंज पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात के...