बड़े हनुमान मंदिर में निर्धारित मार्गों का उपयोग करें श्रद्धालु
प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। संगम क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है। अधिकांश कार्य पूरा होने के बाद मंदिर के गर्भ गृह और इसके आसपास कार्य कराए जा रहे हैं। मंदिर के महंत बलबीर गिरी ने बड़े हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों से आवागमन करने की अपील की है।पिछले दिनों महाराष्ट्र के परभणि स्थित एक निर्माणाधीन मंदिर में हुए हादसे को संज्ञान में लेकर महंत ने कहा कि निर्धारित मार्गों से आवागमन करने पर भीड़ नियंत्रित होगी और किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सकेगा। कॉरिडोर का निर्माण कर रहे प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने कहा कि इस समय मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के सहयोग की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.