प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने संगम क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य धीमा होने पर नाराजगी जताई। उपाध्यक्ष ने निरीक्षण के बाद कार्यदायी संस्था को अब दोनों शिफ्ट में मजदूर लगाकर काम कराने का निर्देश दिया। मंदिर के बाद उपाध्यक्ष ने शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क का निरीक्षण किया। पार्क में गंदगी मिलने पर नियमित सफाई करने और पौधो की सिंचाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मुख्य अभियंता कौशलेंद्र चौधरी, अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार, प्रभारी अधिशासी अभियंता कुलदीप चौहान, सहायक अभियंता गौरव मल्ल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राप्तीनगर स्पोर्ट्स सिटी को जल्द मिलेगी रफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...