प्रयागराज, जनवरी 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। माघ मेला क्षेत्र में बड़े हनुमान मंदिर के सामने वाराणसी के फूलपुर थाना के बबईच गांव की रहने वाली शबनम की एक साल की बेटी रीना को गुरुवार सुबह बोलेरो ने कुचल दिया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। शबनम अपने पति रामानंद और ननद के साथ मकर संक्रांति के दिन मेला क्षेत्र में आई थी और बड़े हनुमान मंदिर के सामने फुटपाथ पर खिलौने बेच रही थी। दुर्घटना के समय शबनम बर्तन साफ कर रही थी। परिजनों के अनुसार गाड़ी पर मध्य प्रदेश का नंबर लिखा था। घायल बच्ची को परिजन मेला क्षेत्र के त्रिवेणी अस्पताल ले गए लेकिन वहां से एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसआरएन में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत की जानकारी होते ही परिजन बिलखने लगे। अस्पताल से मृत बच्ची को पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया। लेकिन रीना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.