बड़े हनुमानजी मंदिर के गेट तक पहुंची मां गंगा
प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज। प्रयागराज में गंगा व यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच बुधवार की सुबह बंधवा स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर के मुख्य द्वार के पास बाढ़ का पानी पहुंच गया है। मंदिर के कॉरिडोर की दीवार की तरफ सड़क पर पानी पहुंचते ही उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक या देर रात तक मां गंगा हनुमानजी को स्नान करा सकती हैं। मंदिर प्रबंध समिति से जुड़े पं. सूरज पांडेय ने सुबह ही सोशल मीडिया पर बढ़ते जलस्तर का वीडियो अपलोड किया। उन्होंने बताया कि मंदिर के पास गंगा मैया पहुंच चुकी हैं और 24 घंटे के अंदर हनुमानजी स्नान कर लेंगे। यह भी पढ़ें- बक्शी बांध स्लूज गेट बंद, फ्लोटिंग रेस्तरां पर लटका ताला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.