बदायूं, जून 1 -- बदायूं। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक और उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। मारपीट में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को जमीन पर गिराकर पीटते हुए देखा जा सकता है, जबकि मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव के बजाय तमाशबीन बने रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज के आरोप को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरलघटना का स्थान मामला सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़े सरकार की दरगाह परिसर का है। यहां किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। मोहल्ला चौधरी सराय के रहने वाले सैफ पुत्र गफ्फार की दरगाह परिसर में दुकान है। वहीं आरोपी अरमान की भी दरगाह में दुकान बताई जाती है। किसी बात को लेकर दोनो...