बदायूं, मार्च 15 -- बदायूं, संवाददाता। बड़े सरकार की दरगाह पर नगर पालिका की ओर से आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में पहुंचे सपा के सांसद आदित्य यादव ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। बड़े सरकार और छोटे सरकार की इस पवित्र धरती से अमन और शांति का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचता है। शनिवार को बड़े सरकार की दरगाह पर रोजा इफ्तार में कायम किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम रोज़ेदारों और शहरवासियों ने शामिल होकर एक साथ रोजा इफ्तार किया और आपसी प्रेम, सद्भाव तथा एकता का संदेश दिया। नगर पालिका की ओर से आयोजित यह रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है।पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा की देखरेख में इस कार्यक्रम को बड़े ही व्यवस्थित और श्रद्धा के साथ आयोजित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.