नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- नई दिल्ली। जो लोग बड़े सपने देखते हैं, वे ही जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं। उक्त बातें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के महाराजा अग्रसेन कॉलेज के वार्षिक दिवस समारोह के दौरान कहीं। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की विरासत पर प्रकाश डाला और कहा कि वह एक दूरदर्शी शासक थे जिनके आदर्श आज भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप महाराजा अग्रसेन के जीवन और दृष्टिकोण को पढ़ते और समझते हैं, तो आपको पता चलता है कि वह कितने दूरदर्शी शासक थे। अपने संबोधन में ओम बिरला ने कहा कि भारतीय छात्रों में सीखने और शोध करने की अपार क्षमता है। यह भी पढ़ें- बड़े सपने देखने वाले ही बड़ी उपलब्धियां पाते हैं: ओम बिरला उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने की सलाह दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.