लखनऊ, मार्च 23 -- कैबिनेट - कैबिनेट ने 'उप्र निजी बिजनेश पार्क योजना-2025' को दी मंजूरीलखनऊ, विशेष संवाददाताप्रदेश में बहुराष्ट्रीय निगमों व आईटी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए बड़े शहरों में सरकारी जमीनों पर विश्वस्तरीय निजी बिजनेस पार्कों की स्थापना होगी। इन पार्कों में कंपनियों के कार्यालय, अनुसंधान व विकास केंद्रों, वैश्विक क्षमता केंद्रों और संचालन केंद्रों की स्थापना के लिए रेडी टू आपरेट और प्लग एंड प्ले सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसे धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में 'उप्र निजी बिजनेश पार्क योजना-2025' को मंजूरी दी गई।महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात व तेलंगाना की तरह अब उत्तर प्रदेश में भी सार्वजनिक-निजी भागीदारी आधारित बिजनेस पार्कों की स्था...