समस्तीपुर, मार्च 27 -- शाहपुर पटोरी। मध्य पूर्व देश में जारी युद्ध का असर सिर्फ खाड़ी देशों में ही नहीं वरन् भारत जैसे देशों पर भी पड़ रहा है। उन देशों में जारी जंग के कारण भारत में पेट्रोलियम पदार्थों की समस्या आम हो गई है। सबसे अधिक किल्लत रसोई गैस की हो रही है। इसके कारण बड़े शहरों में होटल, रेस्टोरेंट, लॉज, पीजी को बंद करने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यही वजह है कि दूसरे शहरों में काम करने वाले पटोरी और आसपास के लोग बड़ी संख्या में अपने घर लौट रहे हैं। उनके समक्ष भोजन की व्यवस्था कर पाना मुश्किल हो रहा है। पढ़ाई के लिए शहरों में रहने वाले छात्र-छात्राएं भी घर की ओर अपना रुख कर रहे हैं। शहरों की निजी कंपनियों में कार्यरत लोगों को भी वर्तमान परेशानियों के मद्देनजर वर्क फ्रॉम होम दिया जा रहा है। इसके कारण वैसे लोग भी अपने घर आ रहे हैं। द...