धनबाद, अप्रैल 22 -- भीषण गर्मी के बावजूद ट्रेनों में भर-भर कर प्रवासी मजदूर बड़े महानगरों और शहरों से वापस धनबाद लौट रहे हैं। मंगलवार की सुबह धनबाद स्टेशनों पर मजदूरों की भीड़ को देख कर कोरोना काल की यादें ताजा हो गईं। सुबह करीब 11 बजे धनबाद पहुंची डाउन एलेप्पी एक्सप्रेस और अजमेर से आई ट्रेन से उतरे मजदूरों में ज्यादातर ऐसे थे, जो रसोई गैस की किल्लत की वजह से काम छोड़ कर अपने घर लौट आए। गुजरात के गांधीधाम से लौटे कई मजदूरों ने बताया कि रसोई गैस की किल्लत के कारण कई दिनों से वे लोग लकड़ी जला कर खाना पकाने को मजबूर थे। दो वक्त का खाना एक बार ही बना लेते थे। केरल से आए मजदूरों ने बताया कि वे लोग ब्लैक से ऊंची कीमतों पर रसोई गैस खरीद कर अपना गुजारा करने को विवश थे। रसोई गैस के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव और वैवाहिक लग्न के कारण भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.