अहमदाबाद, जनवरी 3 -- गुजरात के बड़े शहरों में जनसंख्या का दबाव कम करने के लिए आने वाले चार सालों में यहां मेट्रो शहर जैसी सुविधाओं और आर्थिक क्षमता वाले 5 सैटेलाइट शहर विकसित किए जाएंगे। इस दौरान अहमदाबाद के करीब साणंद, वडोदरा के पास में सावली, गांधीनगर के निकट कलोल, सूरत के पास बारडोली और राजकोट के करीब स्थित हीरासर शहर को सैटेलाइट टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से इस बात की जानकारी एक प्रेस नोट जारी करते हुए दी गई।सैटेलाइट शहरों में होंगी ये सब सुविधाएँ सरकार ने बताया कि सैटेलाइट टाउन बनाने के लिए इन शहरों में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा, इलेक्ट्रिक बस सेवाओं के साथ सुव्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन, आधुनिक जल आपूर्ति सिस्टम और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, रिंग रोड, शहरी वन पार्क, सुन्दर झीलें, आधुनिक फायर स्टेशन और कार्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.