सहरसा, अप्रैल 24 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर- बलवाहाट एनएच-107 पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भीखा गाछी के समीप बालू से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। जानकारी के अनुसार ट्रक नवादा जिले के बकसोती से बालू लेकर सहरसा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सरडीहा गांव के पास सामने से आ रही एक भारी वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ट्रक सड़क पर पलट गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ट्रक चालक दीपक कुमार घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि चालक की हालत फिलहाल स्थिर है। उधर ट्रक के सड़क पर पलट जाने से कुछ समय के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.