मेरठ, जनवरी 2 -- लावड़। टोल बचाकर दौराला-मसूरी मार्ग से गुजरने वाले बड़े वाहनों की संख्या अचानक से बढ़ने के कारण कस्बे के मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे खड़ी कई कारों के चालान काटे। इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ कस्बे से प्रतिदिन टोल बचाकर छोटे और बड़े वाहन दौराला-मसूरी मार्ग से गुजरते हैं। इससे प्रतिदिन जाम के हालात रहते ही हैं। गन्नों से भरे ओवरलोड ट्रकों के कारण कस्बे में प्रतिदिन जाम लग रहा है। कस्बे के मुख्य दोनों चौराहों पर एक भी पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया। लोगों ने कहा कि प्रतिदिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी होनी चाहिए जिससे आमजन को जाम से कुछ राहत मिल जाती। पूरे दिन में कुछ पुलिसकर्मियों ने चालान काटे और चले गए। एसओ इंचौली जितेंद्र कुमार ने कहा कि चौराहे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। नववर्ष के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.