बड़े मुनाफे का झांसा देकर 42.78 लाख ठगी, मुकदमा दर्ज
कानपुर, जुलाई 13 -- चकेरी, संवाददाता। साइबर ठगों ने एक कंपनी में निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर व्यापारी समेत चार लोगों से 42.78 लाख की ठगी कर ली। निवेश करने के काफी समय बाद जब पीड़ितों ने मुनाफे के साथ साथ अपनी अपनी रकम वापस मांगी तो ठगों ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित व्यापारी ने साइबर सेल में शिकायत के बाद चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। शिवकटरा निवासी व्यापारी प्रमोद गुप्ता के अनुसार बीते सितंबर 2025 में उन्हें एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। फिर उनके पास दो अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वालों ने अपने नाम देहरादून के राजेश्वरी कॉलोनी बंजरवाला निवासी दीपक बलौदी और झारखंड के मध्य विद्यालय, देवधर निवासी गौतम झा बताया। आरोपितों ने उन्हें बताया कि वह उनकी बडी एक्स कंपनी में निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। जिसपर वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.