देवरिया, मई 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर मंगलवार को विकास भवन परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं शहर के देवरिया खास स्थित मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर व पंचमुखी हनुमान मंदिर, जिला पंचायत परिसर स्थित मंगलेश्वर भगवान मंदिर, रागिनी मोड़ स्थित सालासर हनुमान मंदिर, भीखमपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर पर देर रात तक दर्शन पूजन का कार्यक्रम चलता रहा। रुद्रपुर मोड़ पर भी सुंदरकांड व भण्डारे का आयोजन किया गया।रुद्रपुर मोड़ सभासद राजन सिंह कठिनाइयाँ द्वारा सुंदर कांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया। उमेश राजभर व उनकी टीम ने सुंदर कांड पाठ किया गया। यह भी पढ़ें- जगह-जगह सजे भंडारे, श्रद्धा के साथ हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद ग्राम पंचायत मुन्ना सिंह, अजय राजभर, राजू सिंह, सोनू सिंह, क...