बड़े मंगल पर हनुमान चालीसा का सवा लाख पाठ
वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी में ज्येष्ठ मास के आठवें और अंतिम बड़े मंगल पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हनुमान सेना के आह्वान पर मंदिरों और प्रतिष्ठानों में हनुमान चालीसा का सवा लाख सामूहिक पाठ हुआ। साथ ही भंडारा में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंदिरों में दर्शनार्थियों का रेला लगा रहा। शाम को भीड़ बढ़ गई थी। मंगलवार सुबह 7:30 बजे काशीवासियों ने प्रमुख मंदिरों, मैदानों और घरों में हनुमान चालीसा के सवा लाख सामूहिक पाठ का संकल्प पूरा किया। सुबह कंपनी बाग में सुधीर सिंह, अजीत बग्गा के नेतृत्व में हजारों लोगों ने हनुमान चालीसा पढ़ी। दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के पास भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रमोद मिश्रा और रतनदेव सिंह, मछोदरी पार्क में पंकज भारद्वाज, नमो घाट पर अशोक यादव, पारस यादव, संस्कृत यून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.