फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर शहर में धार्मिक उल्लास रहा। शहर के हनुमान और बालाजी मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भागीदारी करते हुए अपने जीवन को कृतार्थ किया। सुबह से देर रात तक हनुमान मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। सुंदरकांड पाठ और अन्य अनुष्ठान भी किए गए। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में सुबह से ही आस्था उमड़ पड़ी। घरों में पूजा अर्चना के साथ ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में रही बड़े मंगल की धूमहनुमान मंदिरो में धार्मिक अनुष्ठान किए गए अढ़तियान मोहल्ले के बड़े बूढ़े हनुमान मदिर में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ किया। हनुमान जी की प्रतिमा को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। माथा टेककर सुख समृद्...