शाहजहांपुर, मई 19 -- शाहजहांपुर ज्येष्ठ मास के तृतीय मंगलवार 'बड़ा मंगल' के पावन अवसर पर मंगलवार को शहरभर में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सदर बाजार, बहादुरगंज, खिरनी बाग सहित विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर सुबह से ही भंडारे शुरू हो गए। भंडारों में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, हलवा, छोले-चावल एवं प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए कई स्थानों पर शरबत, ठंडा पानी और फल वितरण की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को राहत मिली। हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारे, श्रद्धालुओं को बांटा शरबत आयोजन स्थलों पर धार्मिक वातावरण के बीच भजन-कीर्तन भी गूंजते रहे। इस अ...