बड़े मंगल पर नगर में विशाल भंडारों का हुआ आयोजन
लखीमपुरखीरी, मई 27 -- नगर में ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल के शुभ अवसर पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों लोगों नें पहुंचकर बजरंगबली बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में सुबह से ही लोगों नें लाइन लगाकर बाबा के दर्शन किए, जिसके चलते पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। नगर के प्रमुख व्यापारी व समाजसेवी राकेश गर्ग पप्पी भईया ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में पूड़ी, मटर पनीर की सब्जी, चावल, रूह अफ़्जा व कोल्ड ड्रिंक का प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें हजारों भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में मुख्य रूप से जिला उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री अमित महाजन, सुनील गुप्ता, संदीप कोहली व नितिन गर्ग आदि ने सेवा की। यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर जगह जगह आयोजित किए गए भंडारे इनके अतिरिक्त युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव अग्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.