गौरीगंज, जून 2 -- अमेठी।संवाददाता। बड़े मंगल के अवसर पर जिले भर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भंडारों, शरबत वितरण तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पवनपुत्र हनुमान के मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। जिला मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद की ओर से ब्लॉक गेट के पास भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संजय चौहान ने किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को छोले-चावल का प्रसाद वितरित किया। नगर पालिका द्वारा आयोजित यह भंडारा "नो प्लास्टिक" एवं "जीरो वेस्ट" थीम पर आधारित रहा, जिसकी लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बाल समय रवि भक्ष लियो तब तीन...