लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में बड़े मंगल की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार बड़े मंगल के भंडारों पर गैस सिलेंडर की कमी का साया मंडरा रहा है। भंडारा आयोजकों और स्थानीय व्यापार मंडलों ने गैस की किल्लत को लेकर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप की मांग की है। यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर 24 घंटे पहले देनी होगी भंडारे की जानकारी, लखनऊ नगर निगम ने जारी किए नियमव्यापार मंडल की चिंता भूतनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार को शहर के कोने-कोने में विशाल भंडारों का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने तर्क दिया कि जिस प्रकार शादियों के सीजन में विशेष व्यवस्था के तहत गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की ज...