बड़े मंगलवार पर हीरालाल कॉलेज में भंडारे का आयोजन
कन्नौज, जून 16 -- छिबरामऊ। बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर हीरालाल बीएन इंटर कॉलेज के बाहर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया तथा भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल जल की भी व्यवस्था की गई। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक मीनू आलोक गुप्ता, प्रधानाचार्य राधाबल्लभ मिश्रा, अजय कुमार चौरसिया, रूपेश खंडेलवाल, स्वदेश पाल, तस्लीम तथा सत्यपाल सिंह पाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सहयोग किया। वहीं स्काउट छात्र नीरज प्रजापति, अजय चौहान, सुशील एवं अन्य बच्चों ने प्रसाद वितरण और व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर समाजवादी व्यापार सभा ने पिलाया शरबत आयोजन को लेकर क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.