बड़े मंगलवार पर हनुमान मंदिर में लगाया भव्य भंडारा
नैनीताल, जून 9 -- नैनीताल। श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर बॉटेनिकल गार्डन, कालाढूंगी रोड नारायण नगर में मंगलवार को बड़े मंगलवार के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही पर्यटकों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के गुरुजी ने भगवान हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना से की। इसके बाद भगवान को भोग अर्पित किया गया तथा कन्या पूजन संपन्न कराया गया। दोपहर एक बजे से भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मल्लीताल निवासी श्रद्धालु सुनीता साह की ओर से भंडारे का आयोजन कराया गया। मंदिर समिति की ओर से 70 किलो दूध से तैयार खीर का प्रसाद भी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। देर शाम तक सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष कमल शाही, सचिव संजीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.