देवरिया, मई 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को शहर के देवरिया खास स्थित मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर सहित, जिला पंचायत परिसर, कसया रोड स्थित स्थित सालासर हनुमान मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सुखद व मंगलमय जीवन की कामना की।इस दौरान शहर के मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर पर मंदिर के उत्तराधिकारी राजेश नारायण दास की देखरेख में भक्तों ने बजरंगबली की पूजा अर्चना की। इस दौरान शुभ से ही दर्शन पूजन को भक्तों की कतार लग गई। वहीं जिला पंचायत परिसर स्थित दक्षिण मुखी बाल हनुमान मंदिर पर लोगों ने बजरंगबली की पूजा अर्चना की। यह भी पढ़ें- हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब इस अवसर पर महंत मुकुरी बाबा की देखरेख में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन...