गाजीपुर, मई 19 -- बहादुरगंज। क्षेत्र में बड़े मंगलवार के अवसर पर धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। रामलीला समिति बहादुरगंज की ओर से मां चंडी धाम परिसर और भैंसही पुल स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह भी पढ़ें- बड़े मंगलवार पर हनुमान मंदिर में गूंजा सुंदरकांड पाठकार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की आराधना की। मां चंडी धाम परिसर में आयोजित सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया और भगवान श्रीराम व हनुमान जी के भजन गाए। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रामलीला समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बैठने और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी। वही...