बड़े मंगलवार पर बजरंगबली के जयकारों से गूंजा शहर,जगह-जगह हुए भंडारे
पीलीभीत, जून 24 -- पीलीभीत। ज्येष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगलवार पर पूरा शहर पूरी तरह बजरंगबली की भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। भीषण गर्मी और तपती धूप पर आस्था भारी पड़ी और सुबह से ही हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। शहर के लाल रोड, स्टेशन रोड और आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा सहित दर्जनों स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। संकटमोचन के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बेहद श्रद्धाभाव से महाप्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- बड़े मंगलवार पर पूजा-पाठ संग भंडारा का आयोजनभंडारे और सेवा शिविरों का आयोजन आस्था के इस पर्व पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा ठंडे पानी और शरबत की प्याऊ भी लगाई गई। शहर के कोने-कोने में बड़े मंगलवार की धूम दिखाई दी। सुबह से ही विभिन्न सामाजिक कमेटियों और व्यापारिक संगठनों द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.