अयोध्या, मई 12 -- मवई। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार को मवई क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र पटरंगा में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों उपभोक्ताओं, श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ अधिशाषी अभियंता रोहित जैन, एसडीओ पटरंगा अभय सिंह तथा जेई अखिलेश रावत ने पूजन-अर्चन कर किया। इस दौरान लाइनमैन गुफरान खां, इरशाद अहमद, संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, जयसिंह, मोनू तिवारी, सुमित सिंह, पंकज विश्वकर्मा व अन्य मौजूद रहे। मखदूमपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहली बार आयोजित भंडारे में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली। यह भी पढ़ें- श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, श्रीराम.... यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर सीएचसी शामली में विशाल भंडारे का आयोजन यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार पर मंदिरों में उमड़...