बड़े मंगलवार को बजरंग बली के भक्ति में लीन हुई भृगुनगरी
बलिया, मई 19 -- बलिया, संवाददाता। ज्येष्ठ महीने के तीसरे 'बड़ा मंगलवार' पर हनुमान मंदिरों पर भोर की आरती के साथ ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। भक्तों ने प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी का श्रृंगार किया और प्रसाद-चोला चढ़ाकर पूजन किया तथा संकटमोचन से सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि जेठ महीने के प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी का पूजन से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। जिले भर के हनुमान मंदिरों पर भजन-कीर्तन, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ सुबह से ही गूंजने लगे। जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के टीडी कॉलेज चौराहा स्थित संकट मोचन मंदिर, रोडवेज स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर, आईटीआई चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, गुरुद्वारारोड स्थित हनुमान मंदिर पर पूजन-अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.